जीवनी हज़रत मोहम्मद साहब भाग -3 Biography of Prophet Mohammad saw in Hindi

 अरब ओर पूरी दुनिया में काबे की हैसियत ? 

Mohammad Arbi biography
(Mohammad Arbi saw )



खाना ए काबा -:  

ये ईमारत महज एक इबादत गाह ही नहीं थी जैसे मस्जिदें हुआ करती है बल्कि पहले ही दिन से इसको दीन इस्लाम की आलम गीर तहरीक का मरकज तबलीग व इशाअत करार दिया गया था। ओर इस की गरज ये थी कि एक खुदा को मानने वाले हर जगह से यह इकट्ठा हुआ करे।सब मिल कर खुदा कि इबादत करे ओर इस्लाम का संदेश लेकर अपने घरों ओर देशों में वापस जाएं यही इजतिमा था जिसका नाम हज यात्रा रखा गया


बेशक पहला घर जो लोगों के लिए बनाया गया था वह वही है जो मक्का में है, बरकत वाला और सारे जहान के लिए हिदायत का मरकज़ है।उसमें खुली हुई निशानियाँ हैं, मक़ामे-इब्राहीम है, जो उसमें दाख़िल हो जाए वह अमन पा लेगा, और लोगों पर अल्लाह का यह हक़ है कि जो उस घर तक पहुँचने की ताक़त रखता हो वह उसका हज करे, और जो मुनकिर हुआ तो अल्लाह तमाम दुनिया वालों से बेनियाज़ है।

(आले इमरान 96-97)


जहालत के जमाने में काबे की बरकात -: अरब में काबे की हैसियत बस एक इबादत गाह की ना थी बल्कि अपनी मर्काजियत ओर अपने तकाद्दुस की वजह से वही पूरे देश के व्यापार की ज़िंदगी का सहारा बना हुआ था। हज ओर उमराह के लिए सारा अरब इसकी तरफ खींच कर चला आता था। ओर हज कि बदौलत मक्के का। कबीले वाले एक साथ होकर अलग अलग महफ़िल जमाते जिससे उनकी भाषा की परवान चड़ती ओर उनके व्यापार से पूरे देश को सहुलत मिलती।  


हज़रत इस्माईल अलैहि.की रिसालत ओर अरब में उसके असरात-:

 जिस समय हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम ओर हज़रत इस्माईल अलैहि. ने खाना काबा तामीर किया ओर उस घर को मरकज करार दे कर हर साल उस की तरफ हज करने का ऐलान ए आम लोगो को दिया वहीं समय था जब अल्लाह ने हज़रत इस्माईल अलैहि. को रिसालत के मंसब पर सरफराज फ़रमाया ताकि वो अरब में दीन इस्लाम की तबलीग का फरिजा अंजाम दे क़ुरआन में उनके बारे में फ़रमाया गया है। 


ओर उस किताब में इस्माईल अलैहि.का ज़िक्र करो वह वादे का सच्चा ओर रसूल नबी था। वह अपने घर वालो को नमाज ओर जकात का हुक्म देता था ओर अपने रब के नजदीक पसंदीदा था। (अल मरयम 54-55) 



हज़रत इस्माईल अलैहि.के बाद खाना काबा का निज़ामत -:  

जब तक हज़रत इस्माईल अलैहि जिंदा रहे काबे की निजामत उनके है हाथ में रही जब वो दुनिया से रुखसत हुए तो उनके बाद उनके बड़े बेटे नबित नीजामत संभालते रहे लेकिन नाबित जब दुनिया से रुखसत हुए तो जुरहम कबीले के लोग काबे की नीज़ामत पर काबिज हो गए कियू की ओलादे इस्माईल की तादाद कम थी ओर मक्के में जिरहमियो की तादाद ज्यादा हो गई थी। 


ओलाद ए इस्माईल अलैहि.-: 

अरब उलमा अंसाब ओर बाईबल का बयान ये है कि हज़रत इस्माईल अलैहि के 12 बेटे थे मगर जब मक्के पर जरहमियो का कब्जा हो गया तो उनके ज्यदतर बच्चे अरब के अलग अलग हिस्सों में बट गया उनमें से कुछ ही मक्के शहर में बसे रह गए।तारीख इस बारे में खामोश है की उनके 12 बेटो की ओलाद कहा कहा गई ओर कोन कोन से कबाइल उनसे वजूद में आए। 

 

https://6eef932uh86bxk05oeamwd2530.hop.clickbank.net अरब के इल्म अलांसाब में है कि अदनान हज़रत इस्माईल अलैहि के बड़े बेटे नबित के बच्चो में से था  अदनान से पहले कितनी पीढ़ी गुजरी इसमें किसी की  ठोस दलील नहीं मिलती। इसका ये मतलब नहीं कि अदनान का बनी इस्माईल से होना शक की गुंजाइश है बल्कि पूरे अहले अरब इस बात पर इत्तेफ़ाक थे कि अदनान बनी इस्माईल में से था।

 

कुरेश का मक्के में जमा होना  -: 


मक्का की शहरी रियासत ओर हज का निज़ाम-: 

हाशिम -: इनका सही नाम अमरू था हाशिम का लकब उस उस समय मिला जब मक्का में केहत पड़ा ओर उसने शाम से गल्ला ला कर रोटियां पकवाई ओर बहुत से ऊंट ज़ीबह कर सालन तेयार कराया ओर रोटियों को उसमे चुर कर लोगो को खिलाया हाशिम के मानी तोड़ने ओर कुचलने के होते है इस वजह से उसका नाम हाशिम पड़ गया। ओर जब है का ज़माना आता तो लोगो को जमा करके उनको हाजियों की खिदमत करने पर उभारता


कूरेश की तिजारत ओर उनकी तरक्की -: कुरेष की वो तिजारत जिसका ज़िक्र सुरा क़ुरेश में गर्मी ओर जाड़े के सफरो के नाम से अल्लाह के एक नेमत के तौर पर किया गया है इसका खयाल भी हाशिम ही के दिमाग में पैदा हुआ। 


अब्दुल मुत्तलिब बिन हाशिम -: तिजारत के सिलसिले में अक्सर हाशिम शाम जाते हुए मदीना रुकते थे ओर वाहा के एक कबीले खजरज की एक ओरत से वह पहले ही शादी कर चुका था। एक ओर सफ़र के दौरान जब वो मदीना रुके तो उसने खजरज़ ही के खानदान की एक ओर ओरत को बाजार में तिजारत करते देखा तो वो उसने उसके पास शादी का पैगाम पहुंचा दिया वो ओरत उम्मे सलमा बिंते अमरु बिन जेद थी उसने शर्त रखी की अगर उसको कुछ पसंद या उसने स्वभाव को मेल ना खाया तो वो  बाद में अकेले  रहेगी हाशिम ने उसकी बात मान ली ओर उन दोनों की शादी हो गई। ओर उनका जो बच्चा हुआ वो आप सव के दादा अब्दुल मुत्तालीब हुए एक सफ़र के दौरान गजह पहुंच कर हाशिम बीमार हुए ओर वहीं वो वफात पा गए 


जमज़म को दोबारा तलाशना -: ये फख्र भी जनाब अब्दुल मुत्तलीब को ही हासिल हुआ के जमजम को जिसे जिरहम बन्द करके उसका निशान तक मिटा गए थे उनके हाथों मिला, खूवाब में उनको जमजाम की जगह बताई गई ओर कहा गया की इस जगह को खिड कर ये मुकद्दस कुवा निकाले, उस समय उनका बेटा हरिस को लेकर बताई जगह पहुंच कर कुआं की जगह खुदाई शुरू कर दी जब पानी निकला तो अब्दुल मुत्तलिंब ने नारा तकबीर बुलान किया। इससे कुरेश को पता लग गया कि जमजम् मिल गया है।


अब्दुल मुत्तालिब् की नजर -: जब ज़मज़म का कुआ तलाश कर लिया गया तो सारा अरब वाहा जमा होगया अरब उनके साथ उनके बेटे से अलावा कोई ओर उनके साथ ना खड़ा था जो उनका साथ दे। तो मुत्तलिब ने नजर मनी की या अल्लाह मुझे 10 बेटे अता कर ताकि वो मेरी हिमायत करे ओर उनमें से एक को खाना काबा के पास अल्लाह कि राह में कुर्बान कर दू। 


जनाब अब्दुल्लाह की शादी -: 

जनाब अब्दुल्लाह जब 25 साल के थे तो उनकी अम्मी ने उनकी शादी बनी ज़हरा बिन कलाब के सरदार वहब बिन अब्दे मुनाफ की बेटी आमिना से करदी को अपनी कोम की बेहतरीन लड़कियों में शुमार होती थी। शादी के कुछ ही महीने गुजरने के बाद जब आमिना पेट से हुई तो अब्दुल्लाह तिजारत के काम से फिलस्तीन गए वाहा से वापसी में रास्ते में जब मदीना पहुंचे तो बीमार हो गए साथियों से कहा कि तुम लोग मक्का लोट जाओ में कुछ दिन यही दादी के खानदान बनी आदि बिन नज्जर में रुकता हूं। ओर वहीं कुछ दिनों बाद उनका इंतेकाल हो जाता है।






https://6eef932uh86bxk05oeamwd2530.hop.clickbank.net

टिप्पणियाँ