जीवनी हज़रत मोहम्मद साहब भाग-4 Biography of Prophet Mohammad saw in Hindi
पैदाईश से आगाज़ ए नुबूवत स. तक का सफर (Mohammad Arbi saw) पैदाईश ए मुबारक -: आखिर वह समय आ चुका था जिस मकसद के लिए हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम ने अपने बीवी और बच्चे को मक्का कि आबादी में ला बसाया था, खाना काबा की तामीर की उस समय उन्होंने ये दुआ भी मांगी ऐ हमारे रब हमारे ओर तू उनलोगो में खुद उन ही की कोम से एक ऐसा रसूल उठईयो जो उन्हें तेरी आयात सुनाए, उनको किताब ओर हिक्मत की तालीम दे,ओर उनकी जिंदगियां सवांरे। (अल- बकराह 129) बशारत ओर नाम -: तारीख में आता है जब आमिना पेट से थी उस समय उन्होंने सपना देखा कि उनके अंदर से एक रोशनी निकली है जिससे शाम के मेहल्लात रोशन हो गए है,एक सपने में उनसे कहा गया कि ये को तुम्हारे पेट में है इस उम्मत का सरदार है ओर जब ये दुनिया में आए तो इसका नाम मोहम्मद रखना। ग़रीबी से जिंदगी की शुरुआत -: जनाब अब्दुल्लाह शादी के समय जवान ही थे ओर अपने कारोबार की शुरुआत ही की थी कि वो दुनिया से रुखसत हो गए, इसीलिए वो अपने यतीम बच्चे ओर बेवा बीवी के लिए कोई बड़ी दौलत छोड़ कर नहीं जा सके, इब्ने साद का बयान है कि उन्होंने ने 5 ऊंट, बकरियों का एक रेवड...