जीवनी हज़रत मोहम्मद साहब भाग-4 Biography of Prophet Mohammad saw in Hindi

 पैदाईश से आगाज़ ए नुबूवत स. तक का सफर 

Mohammad Arbi biography
(Mohammad Arbi saw)


पैदाईश ए मुबारक -: आखिर वह समय आ चुका था जिस मकसद के लिए हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम ने अपने बीवी और बच्चे को मक्का कि आबादी में ला बसाया था, खाना काबा की तामीर की उस समय उन्होंने ये दुआ भी मांगी 


ऐ हमारे रब हमारे ओर तू उनलोगो में खुद उन ही की कोम से एक ऐसा रसूल उठईयो जो उन्हें तेरी आयात सुनाए, उनको किताब ओर हिक्मत की तालीम दे,ओर उनकी जिंदगियां सवांरे। (अल- बकराह 129)



बशारत ओर नाम -: तारीख में आता है जब आमिना पेट से थी उस समय उन्होंने सपना देखा कि उनके अंदर से एक रोशनी निकली है जिससे शाम के मेहल्लात रोशन हो गए है,एक सपने में उनसे कहा गया कि ये को तुम्हारे पेट में है इस उम्मत का सरदार है ओर जब ये दुनिया में आए तो इसका नाम मोहम्मद रखना। 


ग़रीबी से जिंदगी की शुरुआत -: जनाब अब्दुल्लाह शादी के समय जवान ही थे ओर अपने कारोबार की शुरुआत ही की थी कि वो दुनिया से रुखसत हो गए, इसीलिए वो अपने यतीम बच्चे ओर बेवा बीवी के लिए कोई बड़ी दौलत छोड़ कर नहीं जा सके, इब्ने साद का बयान है कि उन्होंने ने 5 ऊंट, बकरियों का एक रेवड,ओर एक गुलाम लड़की उनके मेहर में छोडी थी। 


ओर हमने तुमको गरीब पाया फिर गनी कर दिया 

(अज ज़ुहा 8)


हलिमा सादिया -: मक्का के घरानों का रिवाज था कि वो अपने बच्चो को दूध पिलाने के लिए गाव के अच्छे घरानों में भेज देते थे,ताकि साफ हवा पानी में उनकी परवरिश हो ओर अरबी भाषा सीख ले, 


इस गरज के लिए बाहर के गावो की महिलाएं समय समय पर मक्का में आया करती ओर बच्चो को दूध पिलाने के लिए उनके गांव ले जाती,इसके बदले उनको कुछ मजदूरी मिलती ओर बाद में अच्छे बर्ताव की उम्मीद रखती, 


जब आप स. पैदा हुए तो बनी साद बिन बकर के कबीले से कुछ महिलाएं मक्के में बच्चो को दूध पिलाने के लिए लेने अाई हुई थी जिनमें हलीमा बिनते अबी ज़िवेब भी थी, जिस सवारी गाड़ी से ये मक्का पहुंची थी रास्ते में कई बार खराब होने की वजह से वो देरी से पहुंची और तब तक सारे सरदारों के बच्चे दूसरी महिलाएं ले जा चुकी थी सिवाय आप स. क्युकी एक यतीम बच्चे को किसी ने लेना पसंद नहीं किया, 

 

तो आपने अपने शौहर से कहा में खाली हाथ लौटना पसंद नहीं करती जा कर उस यतीम बच्चे को ही ले चलते है उनके शौहर ने हा कहा हो सकता है अल्लाह उसी में हमें बरकत दे दे।मैने जाकर उस बच्चे को ले आई और अपने पंडाल में जाकर बच्चे को दूध पिलाया दूध इतना आया की उनके दूध शरीक भाई ने भी पेट भर कर दूध पिया, ओर जब मेरे शौहर ने उटनी से दूध धोया तो इतना दूध निकला कि हम दोनों ने पेट भर दूध पिया ,ओर रात आराम से गुजरी, सुबह मेरे शौहर ने कहा खुदा कि कसम हलीमा तूने तो बड़ा ही मुबारक बच्चा लिया है।


आप स. की मां का दुनिया से जाना -: जब आप 6साल के थे आपकी मां आपकी परदादी के खानदान बनी अदी बिन नज्जार से आपको मिलने के लिए उम्में एमन के साथ मदीना ले गई,ओर एक महीना वाहा ठेरी, इसके बाद आपकी मां आपकी लेकर मक्का वापस लौटी तो अब्वा के मकाम पर उनका इंतकाल हो गया वहीं उनको दफनाया गया ऊम्मे एमन आपको लेकर मक्का वापस लौटी, 


जनाब अब्दुलमुत्तलिंब की सरपरस्ती में -: आपकी मां के बाद आपकी परवरिश आपके दादा अब्दुल मुत्तलिब ने कि ओर अपने सभी बच्चो से बड़ कर आपको चाहा, वो हर समय आपको साथ रखते साथ खाना खिलाना, कबीला बनी मुजदलजा के कुछ लोगो ने आपके दादा से कहा कि इस बच्चे की हिफाजत करना, हमने कोई पैरो के निशान ऐसे नहीं देखे जो मुकामे इब्राहीम के निशान से इस तरह मेल खाते हो जैसे इस बच्चे के मेल खाते है, इस मौके पर आपके दादा ने आपके चाचा अभी तालिब जो वाहा मौजूद थे से कहा जो बात ये लोग कह रहे है उस गोर से सुनो ओर इसकी हिफाजत करो, 


लेकिन दादा की ये मोहम्मबत आप स. को ज्यादा देर तक नहीं मिली जब आप स. 8 साल के थे तो आपके दादा का भी इंतकाल हो गया।


जनाब अबुतालीब की सरपरस्ती में -: दादा के इंतकाल के बाद आपकी परवरिश आपके चाचा अबुतालीब के पास अा गई, ये आपके हकिकी चाचा थे, दादा ही की तरह ये भी आप से बहुत प्यार करते जहा जाते साथ ले जाते हर जगह साथ रखते, खाना खाते तो तब तक आप नहीं आते खाना नहीं खाते,आपकी बरकत ये थी कि जब कभी घर वाले हुजूर से पहले खाना खा लेते तो किसी का पेट नहीं भरता या खाना खत्म हो जाता, ये देख कर आपके चाचा ने ये नियम बना दिया कि जब तक हुजूर नहीं आते कोई खाना नहीं खाएगा जब हुजूर आते तो सब मिलकर खाना खाते ओर सब पेट भर खाना खाते ओर फिर भी खाना कुछ बच जाता, 


हुजूर का बकरियां चराना -: ये उसी दौर का वाकिया होगा जब आप स. ने अपने चाचा की कमज़ोर मली हालत को देख कर खुद कुछ कमाने की फिक्र की होगी। बचपन में जब आप अपनी रजाई मा के घर पर थे तो अपने दूध शरीक भाई बहनों के साथ उनके घर की बकरियां चराया करते थे। यही काम आपने होश संभाल कर मक्का में कुछ पेसो पर करना शुरू कर दिया।


आगे की बात अगले आर्टिकल में 

Click here



टिप्पणियाँ