जीवनी मोहम्मद अरबी हिंदी Biography of Mohammad Arbi in Hindi

क़ुरआन का ईश्वर की ओर से होने पर ईमान की दावत 


Mohammad Arbi Biography
(Mohammad Arbi Biography) 


दावत इस्लाम का तीसरा बुनियादी काम ये था के लोग क़ुरआन मजीद को ईश्वर की किताब माने, उसकी हर बात को हक ओर मिन जानिब ईश्वर माने,उसमे जितनी भी शिक्षा दी गई है उसे अपने जीवन के लिए एक कानून करार दे, ओर हर उस चीज को रद करदे जो उस कानून के या क़ुरआन के विरूद्ध हो।


क़ुरआन ईश्वर की वाणी है जो मोहम्मद अरबी की तरफ शब्द शब्द भेजा गया है -: ये पहली बात थी जिसे क़ुरआन में पूरे जोर के साथ इस कद्र कसरत के साथ बयान किया गया के इस विषय की सारी आयात यह लिखना मुमकिन नहीं है, पूरे कुरआन में कोई एक शब्द भी ऐसा नहीं पाया जाता हो की ये मोहम्मद सा. की खुद अपनी किताब हो, पूरी किताब इसी हैसियत से नाजिल की गई है कि ये ईश्वर की नाजिल करदा वहीं है। 


और हमने आपकी तरफ़ किताब उतारी हक़ के साथ, तस्दीक़ करने वाली पिछली किताब की और उसके मज़ामीन पर निगहबान, पस आप फ़ैसला करें उसके मुताबिक़ जो अल्लाह ने उतारा है, और जो हक़ आपके पास आ चुका है उसको छोड़ कर उनकी ख़्वाहिशों की पैरवी न करें, हमने तुम में से हर एक के लिए एक शरीअत और एक तरीक़ा ठहराया है, और अगर अल्लाह चाहता तो तुमको एक ही उम्मत बना देता मगर अल्लाह ने चाहा कि वह अपने दिए हुए हुक्मों में तुम्हारी आज़माइश करे पस तुम भलाइयों की तरफ़ दौड़ो, आख़िरकार तुम सबको अल्लाह की तरफ़ लौट कर जाना है फिर वह तुमको आगाह कर देगा उस चीज़ से जिसमें तुम इख़्तिलाफ़ कर रहे थे।

(सुरा अल माईदा 48)


ओर ऐ नबी तुम्हारे रब की को किताब तुम पर वहीं की गई है उस पड़ कर सुनाओ (सुरा अल कहफ 27)


इस किताब का नुजूल अल्लाह ज़बरदस्त ओर दाना की तरफ से है। (अल अहकाफ 2)


रसूल मोहम्मद अरबी जो खुद भी क़ुरआन के मानने वाले है -:  क़ुरआन में इस बात की साफ साफ दलील पेश की गई है कि रसूल अल्लाह सा. क़ुरआन के ताबे अमर है,उसकी पैरवी पर मामूर है, और आप सा. को इसमें कुछ घटाने या बढ़ाने का इख्तियार नहीं है।


और ऐ नबी सा. पैरवी करो उस चीज की को तुम्हारी तरफ तुम्हारे रब की तरफ से वहीं को जा रही है, जो कुछ तुम लोग करते हो अल्लाह यकीनन उससे बा खबर है।

 (अल अहजाब 2)


और जब आप उनके सामने (मुँह-माँगा) मोजिज़ा पेश नहीं करते तो ये कहते हैं कि तुमने यह मोजिज़ा ख़ुद अपनी पसंद से क्यों पेश न किया? कह दें कि मैं तो उसी बात की इत्तिबा करता हूँ जो मेरे रब की तरफ़ से वह्य के ज़रिए मुझ तक पहुँचाई जाती है, यह (क़ुरआन) तुम्हारे रब की तरफ़ से बसीरतों का मजमूआ है, और जो लोग ईमान लाएं उनके लिए हिदायत और रहमत है।

(सुरा अल आराफ 203)


और जब उनको हमारी खुली हुई आयतें पढ़कर सुनाई जाती हैं तो जिन लोगों को हमारे पास आने की उम्मीद नहीं है वे कहते हैं कि इसके सिवा कोई और क़ुरआन लाओ या इसको बदल दो, आप कह दीजिए कि मेरा यह काम नहीं कि मैं अपने जी से इसको बदल दूँ, मैं तो सिर्फ़ उस वह्य की पैरवी करता हूँ जो मेरे पास आती है, अगर मैं अपने रब की नाफ़रमानी करूँ तो मैं एक बड़े दिन के अज़ाब से डरता हूँ।(सुरा युनूस 15)



क़ुरआन हर लिहाज़ से महफूज़ है -: ये बात भी क़ुरआन में साफ साफ कह दी गई के क़ुरआन को शब्द ब शब्द महफूज़ रखने का अल्लाह ने खुद ज़िम्मा लिया है इस की हर बात अटल है,इसमें बातिल किसी तरह से राह नहीं पा सकता, 


हमने ही इस ज़िक्र क़ुरआन को नाजिल किया है, ओर हम ही इसकी हिफाजत करने वाले है, (अल हिजर 9)


क़ुरआन का इंकार कुफ्र है -: ईमान बिलकुरआन इस्लामी दावत का उतना ही अहम जुज़ है जितना तौहीद ओर रिसालत पर ईमान, इसलिए किसी लगी लिपटी के बगैर लोगो को दावत दी गई के इसके कलाम इलाही होने पर ईमान लाओ ओर जो इस पर ईमान ना लाए वह काफिर है। 


हम क़ुरआन में से जो उतारते हैं वह मोमिनों के लिए शिफ़ा (आरोग्य) और दयालुता है, किन्तु ज़ालिमों के लिए तो वह बस घाटे ही में अभिवृद्धि करता है

(सुरा बनी इस्राइल 82) 


तमाम किताब ए इलाही का इनकार -: इस सिलसिले में उनका सबसे पहला  बहाना यह था कि सिरे से तमाम किताब ए इलाही का इंकार कर दे


और जिन लोगों ने कुफ्र किया उन्होंने कहा हम हरगिज़ ना इस कुरान को मानेंगे ना इस से पैसे आई हुई  किताब को मानेंगे (सुरा सबा 31)


नबी पर खुद कुरआन को लिख लेने का इल्ज़ाम -: फिर उन्होंने सबसे ज्यादा इस बात पर जोर दिया कि नबी सल्ला वसल्लम  कुरान को खुद  लिखकर अल्लाह की तरफ से बता रहे हैं इसके सभी  जवाब दलाईल  के साथ क़ुरआन में दिए गए हैं जिससे साबित होता है कि यह कलामे इलाही है।


इस किताब का उतरना बिना किसी शक व शुबा के  अल्लाह रब्बुल आलमीन की तरफ से है।

क्या यह लोग कहते हैं कि इस शख्स ने उसे खुद कुरआन लिख लिया है? नहीं बल्कि यह हक है तेरे रब की तरफ से ताके तू खबरदार कर  दे एक ऐसी कौम को जिसके पास तुझसे पहले कोई खबरदार करने वाला नहीं आया शायद के वह निजात पाए। 

 (सुरा अल सजदा 2-3)


ये ऐतराज़ की सारा क़ुरआन एक ही बार में क्यू ना उतारा गया ? -: कुरान का अल्लाह की तरफ से होने में किसी शक की गुंजाइश नहीं रही थी, मगर पर कुरैशी को इंसानी कलाम करार देने के लिए बार-बार बात का सहारा लेते थे वह यह थी कि यह अगर खुदा का कलाम होता तो एक ही वक्त में पूरा नाजिल कर दिया जाता इसको थोड़ा थोड़ा करके नाजिल करने का मतलब यही है कि इसे सोच सोच कर लिखा जा रहा है क़ुरआन में  इस बात को नकल करते हुए बताया गया है कि इसको  थोड़ा-थोड़ा करके क्यों नाजिल क्या गया है और इसके पीछे क्या है हिकमत है।


और जिन लोगों ने इनकार किया उन का कहना है कि "उस पर पूरा क़ुरआन एक ही बार में क्यों नहीं उतारा?" ऐसा इसलिए किया गया ताकि हम इस के द्वारा तुम्हारे दिल को मज़बूत रखें और हम ने इसे एक उचित क्रम में रखा।और जब कभी भी वे तुम्हारे पास कोई आक्षेप की बात लेकर आएँगे तो हम तुम्हारे पास पक्की-सच्ची चीज़ लेकर आएँगे! इस दशा में कि वह स्पष्टीकरण की दृष्टि से उत्तम है (सुरा अल फुरकान 32-33)


ये इल्ज़ाम की कुछ दूसरे लोग क़ुरआन को लिख कर नबी सा. को दे रहे है -: पिछले इल्जामों के बावजूद कूफ्फार मक्का दूसरा इल्जाम ये लगाते थे नबी सा की   क़ुरआन को लिखने ने कुछ दूसरे लोग मदद कर रहे हैं पुराने जमाने कि लिखी हुई चीजे नक़ल करवा कर आप उनसे सुना करते है ओर ये काम दीन रात हो रहा है 


जिन लोगों ने इनकार किया उन का कहना है, "यह तो बस मनघड़ंत है जो उस ने स्वयं ही घड़ लिया है। और कुछ दूसरे लोगों ने इस काम में उस की सहायता की हैं।" वे तो ज़ुल्म और झूठ ही के ध्येय से आए।कहते हैं, "ये अगलों की कहानियाँ हैं, जिन को उस ने लिख लिया है तो वही उस के पास प्रभात काल और सन्ध्या समय लिखाई जाती है।"कहो, "उसे अवतरित किया है उस ने, जो आकाशों और धरती के रहस्य जानता है। निश्चय ही वह बहुत क्षमाशील, अत्यन्त दयावान है।"

(सुरा फुरकान 4-6)


क़ुरआन की दावत को रोकने के लिए कुफ्फार की तदबीरे -: कुफ्फार  की सारी तदबीरें नाकाम होने के बाद उनके पास आखरी तरीका बचा था क़ुरआन कि दावत को जबरदस्ती रोकने की कोशिश करे और जब कुरान सुनाया जाए तो उस वक्त बहुत शोर मचाया जाए और हर तरफ से उसका मज़ाक उड़ाने ओर उस पर आवाज़ कसने के लिए टूट पड़े क़ुरआन करीम में उनकी ये सब हरकात एक एक करके बयान कर दी गई जिन से हर माकूल इंसान को मालूम हो गया कि  कुफ्फार के पास अब दलील के जवाब में दलील नहीं है बल्कि इस मैदान में शिकस्त खा कर अब वह ज़ोर ज़बरदस्ती ओर बेहूदगी से हक कि आवाज़ को दबाने पर उतर आए है। 


और उन का कहना है कि "जिस की ओर तुम हमें बुलाते हो उस के लिए तो हमारे दिल आवरणों में हैं। और हमारे कानों में बोझ है। और हमारे और तुम्हारे बीच एक ओट है; अतः तुम अपना काम करो, हम तो अपना काम करते हैं।"

(सुरा हा मीम सजदा 5)








टिप्पणियाँ