जीवनी मोहम्मद अरबी हिंदी - Biography of Mohammad Arbi in Hindi

 रिसालत मोहम्मदी सा. पर ईमान की दावत 

Mohammad Arbi Biography
(Mohammad Arbi Biography) 



इस्लाम की दावत का दूसरा जरूरी काम यह कि लोग अल्लाह वाहाद ला शरीक को वाहिद माबूद ओर हाकिम मानने के बाद यह माने कि रसूल ही वह एक भरोसेमंद व पैगम्बर है जिसके जरिए से अल्लाह इंसानों को हिदायत देता है इबादत का सही तरीका बताता है,सही अकाइड की शिक्षा देता है, अख्लाक ओर आमाल के सही ओर गलत उसूलों और तरीको की तमीज सिखाता है, और अपने वह कवानिन भेजता है जिसकी पैरवी लोगो को अपनी ज़िन्दगी के हर मामले में करनी चाहिए, इसी लिए तौहीद पर ईमान लाने के बाद लोगो को ये जरूरी है के वह रसूल पर ईमान लाए।


दुनिया के शुरू होने से ही अंबिया के आने का ऐलान किया गया -: नबुवत के हवाले से क़ुरआन में बताई गई बात कि ज़मीन पर इंसानों के आगाज़ ही के समय ओलाद ए आदम को खबरदार कर दिया गया था कि रसूलो के ज़रिए जो हिदायत उनको भेजी जाएगी उसकी पैरवी उन्हें करनी होगी, 


ऐ आदम की औलाद! अगर तुम्हारे पास तुम ही में से रसूल आएं जो तुमको मेरी आयात सुनाएं तो जो शख़्स डरा और जिसने इस्लाह कर ली उनके लिए न कोई ख़ौफ़ होगा और न वे ग़मगीन होंगे।और जो लोग मेरी आयात को झुठलाएं और उनसे तकब्बुर करें वही लोग दोज़ख़ वाले हैं, वे उसमें हमेशा रहेंगे।

 (सुरा आराफ35/36)


सभी कोमो में अंबिया आए और सभी की दावत एक ही थी -: कोई क़ोम इसी नहीं गुजरी जिनमें कोई बताने वाला ना आया हो। (सुरा फतिर 24)



अंबिया के आने का मकसद -: हमने अपने रसुलो की बय्यीनात के साथ भेजा और उनके साथ किताब ओर मीजान ( हक व बातिल) नाजिल की ताकि लोग इंसाफ पर क़ायम रहे। (सुरा अल हदीद 25)


मोहम्मद सा. की रिसालत -: रिसालत की तारीख ओर उसकी हकीकत के पसमंजर में पहले करेष को, फिर अहले अरब को, ओर फिर सारी दुनिया को बताया गया की मोहम्मद सा.उन्हीं रसूलों में से है जो पहले भेजे जाते रहे है वहीं दीन लेकर आए जो शुरुआत से सभी नबियों का दीन था, और अब खुदा का दीन, उसकी शरियत, उसका कानून, उसका हुक्म वह है जो अपनी तरफ से नहीं बल्कि खुदा कि भेजी हुई वहीं की बिना पर आप सा पैश कर रहे है, आप सा की फर्माबरदारी अल्लाह की फर्माबरदारी ओर आपकी ना फरमानी अल्लाह कि ना फरमानी है, चुकीं लोगो को अब आप सा पर ईमान ही नहीं लाना है बल्कि ईमान लाने के बाद हर एक कि बनदगी पैरवी छोड़ कर बिना चू व चरा आप की पैरवी भी करनी चाहिए, कियोक आपकी पैरवी से इंकार उस खुदा से इंकार है जिसने आप सा को नबी बनाकर भेजा है।


मोहम्मद अरबी अंबिया अ. मेसे है ओर हज़रत मोहम्मद सा. का जरिया ज्ञान वहीं है जो बाकी गुजरे नबियों का था।

या सीन क़ुरआन हकीम कि कसम, ए मोहम्मद सा. तुम यकीनन रसूलों में से हो , सीधे रास्ते पर हो (सुरा या सीन 1/4)




मोहम्मद अरबी के आने का मक़सद -: अगर चे आप के आने का मक़सद वहीं था जो बाकी नबियों के आने का था जो कुरआन में अलग अलग जगह बयान भी किया गया है।


मोहम्मद अरबी की नबूवत अब्दी ओर आलमगीर है -: आप सा. किसी एक कोम,या सिर्फ अपने शहर,या अपने जमाने के लिए नहीं बल्कि आप सा. पूरी दुनिया ओर इंसानियत के लिए नबी बना कर भेजे गए है।


और ये क़ुरआन मेरी तरफ वहीं करके इसलिए भेजा गया है कि तुम्हे ओर जिस जिस तक ये पहुंचे खबरदार करू। 

(सुरा अल - अनाम 19)


आप सा. तमाम किस्म की गलतियों से पाक दीन पेश करने वाले है -: आप सा उनसे पहले गुजरे नबियों की शिक्षा को रद्द करने नहीं बल्कि आप सा सभी नबियों की शिक्षा की तस्दीक करने वाले है, आप सा का काम यह कि पिछले नबियों की शिक्षा में को तब्दीलियां की गई है उनको अलग करना है, सही और असल दीन को उसकी सही सूरत में लोगो के सामने पेश करना है।


और यह क़ुरआन ऐसा नहीं कि अल्लाह के सिवा कोई उसको बना ले; बल्कि यह तस्दीक़ है उन पेशीनगोईयों की जो इससे पहले मौजूद हैं और किताब की तफ़सील है, इसमें कोई शक नहीं कि वह तमाम जहानों के परवरदिगार की तरफ़ से है।

(सुरा युनूस 37)


आप सा.पर ईमान और आप सा. की पैरवी का हुक्म -: इन्हीं मकासिद के मुताबिक़ लोगो को यह हुक्म दिया गया के वह आप सा. पर ईमान लाए, आप सा. की पैरवी करे, आप सा.की इताअत करे और ऐसे सब लोगो की इताअत छोड़ दे जो अल्लाह से गाफिल है। 


अब कानून वो जो अल्लाह ने मोहम्मद सा. के जरिए से दिया है -: अब हज़रत मोहम्मद सा. की रिसालत के ऐलान और आप सा. की पैरवी के साथ ये ऐलान भी कर दिया गया के अब खुदा का कानून वह है जो मोहम्मद सा. के जरिए से दिया गया है,किसी को इसमें आप से निज़ा का हक नहीं है, इसके खिलाफ जो कुछ है जाहिलियत। और तागुत की बनदगी है।


दीन में किसी तरह की तब्दीली की गुंजाइश नहीं -: दीन इस्लाम में किसी तरह की मसालिहत ओर तब्दीली की गुंजाइश नहीं है कि जो हुक्म पसंद आता है उस मान ले ओर जो हुक्म पसंद नहीं आता हो उसे ना माने इस तरह से जैसा पहले गुजरे नबियों के उम्मतियो ने किया वैसा तुमहे नहीं करना अगर कोई अल्लाह के हुक्म पर अमल करता है तो खुद इंसान अपने लिए भला कर रहा है, ओर अगर इंसान अल्लाह के हुक्म को मानने से इंकार कर रहा है तो खुद अपने लिए नुकसान कर रहा है। 


कूरेष ओर अहले अरब -: इन सब दलाइल के पेश करने के बाद अहले मक्का व अरब अल्लाह पर ईमान तो रखते थे लेकिन वो इस बात को कभी तस्लीम नहीं कर सके कि को शख्स 40 साल उनके बीच मौजूद रहा एक दिन अचानक नबी केसे बना दिया गया उनका कहना था कि पूरे अरब में और कोई शख्स नहीं था जिसे नबी बनाया जाता मोहम्मद बिन अब्दुल्लाह ही क्यू, 

 कुर्रेश ओर अहले मक्का के सामने जब यह बात वाजे थी कि अगर हम मोहम्मद सा पर ईमान लाते है तो जो उनकी सालो पुरानी आजादी है वो खत्म हो जाएगी एक कानून के पाबंद होकर रहना पड़ेगा, जो उनकी सरदारी थी वो खत्म हो जाएगी, जो जहिलियत के जमाने से चीजे चली अा रही है वो सब खत्म हो जाएगी, और भी कई वजह रही जिसकी बुनियाद पर इन लोगो ने नबी सा की मुखालिफत की ओर तरह तरह के इल्ज़ामात लगाए। 



नबी की रिसालत का सबूत -: 

इससे पहले तुम न कोई किताब पढ़ते थे और न उसे अपने हाथ से लिखते ही थे। ऐसा होता तो ये मिथ्यावादी सन्देह में पड़ सकते थे

(सुरा अंकबुत 48)


कह दीजिए कि अगर अल्लाह चाहता तो मैं इसको तुम्हें न सुनाता और न अल्लाह इससे तुम्हें बाख़बर करता, मैं इससे पहले तुम्हारे दरमियान एक उमर बसर कर चुका हूँ फिर क्या तुम अक़्ल से काम नहीं लेते।

(सुरा युनूस 16)







टिप्पणियाँ