जीवनी मोहम्मद अरबी हिंदी- Biography of Mohammad Arbi in Hindi

 तौहीद की शिक्षा ओर बुतपरस्ती से रुकने की शिक्षा 

Mohammad Arbi Biography
(Mohammad Arbi Biography) 




इस्लाम की दावत में पहली ओर सबसे जरूरी शिक्षा तौहीद का मानना, बुतपरस्ती शिर्क का इंकार करना है, उपर हम बता चुके है कि नबी सा. नबी बनाए जाने से पहले से हि शिर्क से नफ़रत करते थे।


तौहीद की साफ साफ शिक्षा -: अरब के मुशरिक समाज में लोग अल्लाह को एक तो मानते थे लेकिन उसके साथ दूसरो को भी उसके साथ शरीक मानते थे, यहां पर नबी का काम यह था कि लोगो में तौहीद की शिक्षा आम करना की अल्लाह के सिवा कोई इबादत के लायक नहीं लोग ज़बान ओर दिल से इस बात को माने, लोगो का अक़िदा मजबूत हो 


और ऐ नबी,जब तुम कुरआन में अपने एक ही रब ईश्वर का ज़िक्र करते हो तो वह नफ़रत से मुंह मोड़ कर पलट जाते है,       (सूरः बनी इस्माईल 46) 


उनको ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आती की सिर्फ अल्लाह ही की रट लगाए चले जाए, इसमें बुजुर्ग, आस्ताने का ज़िक्र, ना उन शक्सियातो का जिक्र जिनके अल्लाह ने खुदाई में कुछ इख्टियारत दे रखे हो, इन्मेसे किसी की कोई बात तो तुम करते नहीं यही बाते मक्का के सरदारों को पसंद नहीं आती थी


तौहीद के दलाईल -: नबी सा. ने तौहीद की शिक्षा मुशरिक समाज में देने पर ही नहीं ठहरे उन्होंने बहुत साफ ओर बड़ी दलीलों जिनसे इंकार नहीं किया जा सकता से साबित भी किया।


तमाम अंबिया तौहीद की शिक्षा देते थे -: दुनिया में जितने भी अंबिया गुजरे है सभी ने तोहीद की शिक्षा दी ओर शिर्क से मना करते थे, 


हमने हर उम्मत में एक रसूल भेजा इस शिक्षा के साथ के अल्लाह की इबादत करो और तागूत की इबादत से बचो (सूरा नहल 36)


इसी तरह कुरआन में कई नबियों के हवाले से तौहीद का बयान आया है 


मुशरिकीन के अपने नफ़्स की शहादत से -: अरब के लोगो पर जब कोई मुसीबत या परेशानी आती है जब उनको इस बात का पूरा यकीन हो जाता है कि अब मौत आना ही है तो फौरन अल्लाह को पुकारने लग जाते है,अल्लाह से माफी मांगते है कहते अगर ये मुसीबत या परेशानी तूने हम पर से हटा दी तो हम सिर्फ तेरी ही इबादत करेंगे बुतपरस्ती छोड़ देंगे, और जब मुसीबत परेशानी उन पर से हट जाती है और यह अपने आम हालत में पहुंच जाते है तो फिर से वहीं सब करने लग जाते है जो पहले किया करते थे।

 


निज़ाम ए कायनात से इस्तदलाल -:  

ऐ लोगो! अपने रब की इबादत करो जिसने तुमको पैदा किया, और उन लोगों को भी जो तुमसे पहले गुज़र चुके हैं; ताकि तुम दोज़ख़ से बच जाओ।वह ज़ात जिसने ज़मीन को तुम्हारे लिए बिछौना बनाया और आसमान को छत बनाया, और उतारा आसमान से पानी और उस से पैदा किए फल तुम्हारी ग़िज़ा के लिए, पस तुम किसी को अल्लाह के बराबर न ठहराओ हालाँकि तुम जानते हो।

 (सुरा अल बकरा 21/22) 


और यह उस की निशानियों में से है कि उस ने तुम्हें मिट्टी से पैदा किया। फिर क्या देखते हैं कि तुम मानव हो, फैलते जा रहे हो।

और यह भी उस की निशानियों में से है कि उस ने तुम्हारी ही सहजाति से तुम्हारे लिए जोड़े पैदा किए, ताकि तुम उस के पास शान्ति प्राप्त करो। और उस ने तुम्हारे बीच प्रेंम और दयालुता पैदा की। और निश्चय ही इसमें बहुत-सी निशानियाँ हैं उन लोगों के लिए जो सोच-विचार करते हैं।

और उस की निशानियों में से आकाशों और धरती का सृजन और तुम्हारी भाषाओं और तुम्हारे रंगों की विविधता भी है। निस्संदेह इसमें ज्ञानवानों के लिए बहुत-सी निशानियाँ हैं।

और उस की निशानियों में से तुम्हारा रात और दिन का सोना और तुम्हारा उस के अनुग्रह की तलाश करना भी है। निश्चय ही इसमें निशानियाँ हैं उन लोगों के लिए जो सुनते हैं।

और उस की निशानियों में से यह भी है कि आकाश और धरती उस के आदेश से क़ायम है। फिर जब वह तुम्हे एक बार पुकारकर धरती में से बुलाएगा, तो क्या देखेंगे कि सहसा तुम निकल पड़े।

और उस की निशानियों में से यह भी है कि वह तुम्हें बिजली की चमक भय और आशा उत्पन्न करने के लिए दिखाता है। और वह आकाश से पानी बरसाता है। फिर उस के द्वारा धरती को उस के निर्जीव हो जाने के पश्चात जीवन प्रदान करता है। निस्संदेह इसमें बहुत-सी निशानियाँ हैं उन लोगों के लिए जो बुद्धि से काम लेते हैं।

आकाशों और धरती में जो कोई भी है उसी का है। प्रत्येक उसी के निष्ठावान आज्ञाकारी हैं।

वही है जो सृष्टि का आरम्भ करता है। फिर वही उस की पुनरावृत्ति करेगा। और यह उस के लिए अधिक सरल है। आकाशों और धरती में उसी मिसाल (गुण) सर्वोच्च है। और वह अत्यन्त प्रभुत्वशाली, तत्वदर्शी हैं।

 (सुरा रूम 20-27)


शिर्क की तरदीद के दलाईल -: 

सुन लो! जो आसमानों में हैं और जो ज़मीन में है सब अल्लाह के हैं, और जो लोग अल्लाह के सिवा शरीकों को पुकारते हैं वे किस चीज़ की पैरवी कर रहे हैं, वे सिर्फ़ गुमान की पैरवी कर रहे हैं और वे महज़ अंदाज़े लगा रहे हैं।

(सुरा युनूस 66)


पस आप उन चीज़ों से शक में न रहें जिनकी ये लोग इबादत कर रहे हैं, ये तो बस उसी तरह इबादत कर रहे हैं जिस तरह उनसे पहले उनके बाप-दादा इबादत कर रहे थे, और हम उनका हिस्सा पूरा-पूरा देंगे बग़ैर किसी कमी के।

(सुरा हुद 109)


तौहीद के तकाज़े -: 

मैंने तो जिन्नों और मनुष्यों को केवल इसलिए पैदा किया है कि वे मेरी बन्दगी करे

(सुरा जरियत 56)


रात और दिन और सूर्य और चन्द्रमा उस की निशानियों में से हैं। तुम न तो सूर्य को सजदा करो और न चन्द्रमा को, बल्कि अल्लाह को सजदा करो जिस ने उन्हें पैदा किया, यदि तुम उसी की बन्दगी करने वाले हो

(सुरा हा मीम सजदा 37)


निस्संदेह हम ने यह किताब तुम्हारी ओर सत्य के साथ अवतरित की हैजान रखो कि विशुद्ध धर्म अल्लाह ही के लिए है। रहे वे लोग जिन्होंने उस से हटकर दूसरे समर्थक और संरक्षक बना रखे हैं (कहते हैं,) "हम तो उन की बन्दगी इसी लिए करते हैं कि वे हमें अल्लाह का सामीप्य प्राप्त करा दें।" निश्चय ही अल्लाह उन के बीच उस बात का फ़ैसला कर देगा जिस में वे विभेद कर रहे हैं। अल्लाह उसे मार्ग नहीं दिखाता जो झूठा और बड़ा अकृतज्ञ हो।

  (सुरा जुमर 2/3)


कुरेेश की मुखालिफत की बड़ी और बुनियादी वजह -: 

वे कहते हैं, "यदि हम तुम्हारे साथ इस मार्गदर्शन का अनुसरण करें तो अपने भू-भाग से उचक लिए जाएँगे।" क्या ख़तरों से सुरक्षित हरम में हम ने ठिकाना नहीं दिया, जिस की ओर हमारी ओर से रोज़ी के रूप में हर चीज़ की पैदावार खिंची चली आती है? किन्तु उन में से अधिकतर जानते नहीं। (सुरा कसस 57)



टिप्पणियाँ