जीवनी मोहम्मद अरबी, Biography of Prophet Mohammad saw
आख़िरत पर ईमान लाने की दावत
- कुरेेश आखिरत को अक्ल से परे समझना
- आखिरत में शक करने वालो के खयालात
दावत इस्लाम का चोथा मक़सद यह था कि लोगो का आखिरत पर यक़ीन पक्का करना के सिर्फ जो जिंदगी दुनिया कि है वहीं सब कुछ नहीं है दुनिया की जिंदगी के पूरा होने के बाद आखिरत की जिंदगी असल जिंदगी है, और अल्लाह ने इंसानों को दुनिया में ऐसे ही नहीं भेजा है बल्कि एक मक़सद के तहत इंसानों को दुनिया में भेजा गया कि अल्लाह की इबादत ओर बनदगी करे,
दुनिया में अल्लाह ने इंसान को गैर जिम्मेदाराना ही नहीं छोड़ा नहीं गया कि जो कुछ हो चाहे करता रहे और कोई उसे हिसाब लेने वाला ना हो बल्कि यह दुनिया इंसान के लिए एक परीक्षा की जगह है जिसमें इंसान को परीक्षा के लिए भेजा गया और जो कुछ भी यहां वह करता है उसका हिसाब उसे अल्लाह के यहां देना है
इस परीक्षा के लिए अल्लाह एक खास वक्त तय कर रखा है पूरी दुनिया के इंसान के लिए उसके खत्म होने पर आया मत आएगी और पूरी दुनिया जो है तबाह बर्बाद हो जाएगी इसके बाद एक दूसरा निजाम कायम क्या जाएगा और दुनिया के शुरुआत से और कयामत के दिन तक जितने इंसान आग आए हैं दुनिया में वह सब इकट्ठे होंगे यह दूसरी जिंदगी दुनिया की मौजूदा जिंदगी की तरह नहीं होगी बल्कि इसमें इंसानों को कभी मौत नहीं आएगी
हजामत के दिन हर इंसान को अल्लाह के सामने पेश होना है और अपनी जिंदगी में किए गए कामों का अकेले-अकेले सभी को अपना हिसाब देना है।
कुरेश का आखिरत को अक्ल से परे ना मुम्किन समझना -: जब रसूल अल्लाह सा.ने करेश ओर मुश्रीकिन अरब के सामने आखीरत की जिंदगी की बात रखी तो उन लोगो ने मेहसूस किया की अगर इस को हम मान लेते है तो हमारी सारी आजादिया खत्म हो जाएगी, और हम अकेले में भी वह काम नहीं के सकेंगे जिसे अल्लाह ओर रसूल,ओर क़ुरआन में हराम किया है, मतलब कि जहां हम हमारी मनमानी चला रहे है इस बात को मान लेने के बाद हम हमारी मनमानी नहीं चला सकते कियोकी जिस अकिदे पर हम ईमान लाएं है वो हमारे हाथ बांध कर रखदेगा।
आख़िरत में शक करने वालो के खयालात -: कुफ्फार में से एक गिरोह ऐसा भी था जो कहता था के हम गुमान की हद तक तो समझते है के शायद आखिरत हो मगर हमें उसका यकीन नहीं है, उस गिरोह का ज़िक्र क़ुरआन में सिर्फ एक जगह आया जिससे मालूम होता है इस खयाल के लोग बहुत कम तादाद में पाए जाते थे।
"और जब कहा जाता था के अल्लाह का वादा बर हक़ है ओर कयामत के आने में कोई शक नहीं तो तुम कहते थे के हम नहीं जानते के कयामत किया होती है? हम तो बस एक गुमान सा रखते है यकीन हमको नहीं है"
(सुरा अल जासिया 32)
आख़िरत के इंकार करने वालो के खयालात -:
"वे कहते हैं, "वह तो बस हमारा सांसारिक जीवन ही है। हम मरते और जीते हैं। हमें तो बस काल (समय) ही विनष्ट करता है।" हालाँकि उन के पास इसका कोई ज्ञान नहीं। वे तो बस अटकलें ही दौड़ाते हैंऔर जब उन के सामने हमारी स्पष्ट आयतें पढ़ी जाती हैं, तो उन की हुज्जत इस के सिवा कुछ और नहीं होती कि वे कहते हैं, "यदि तुम सच्चे हो तो हमारे बाप-दादा को ले आओ।"
(सुरा अल जासिंया 24/25)
कोई जरिया ज्ञान ऐसा नहीं है जिससे इनको यकीनी ये मालूम होगया हो के इस जिंदगी के बाद इंसान के लिए कोई दूसरी जिंदगी नहीं है, और ये बात भी इन्हें मालूम हो गई हो की इंसान कि रूह किसी खुदा के हुक्म से नहीं निकाली जाती बल्कि इंसान एक दिन अचानक से मर कर फना हो जाता है, इसी तरह की ओर भी बाते ये लोग किसी ज्ञान के बलबूते पर नहीं बल्कि एक गुमान (तुक्के) के तौर पर कहते है, अगर उनको इसका हाकिकी ज्ञान होता तो वह ऐसी बाते हरगिज नहीं करते।
.png)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें